नीरज चोपड़ा के साथ इन खिलाड़ियों को मिला खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने सबसे पहले नीरज चोपड़ा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

नीरज चोपड़ा के साथ इन खिलाड़ियों को मिला खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान

National Sports Awards 2021: जो खिलाड़ी बेहतरीन खेले थे जिन्होंने देश का मान बढ़ाया उन खिलाड़ियों को भारत सरकार की  तरफ से भी सम्मान मिलाना चाहिए था तो आज वो कसर पूरी कर दी गई है |

 

टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा के अलावा अन्य 10 खिलाड़ियों को वर्ष 2021 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

11 एथलीट को खेल रत्न सम्मान नीरज चोपड़ा के अलावा पहलवान रवि कुमार, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेस, पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, निशानेबाज अवनी लेखरा, महिला क्रिकेटर मिताली राज, फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री और हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने सबसे पहले नीरज चोपड़ा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा ने सात अगस्त, 2021 को टोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए शिखर धवन राष्ट्रपति भवन में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन को अर्जुन अवार्ड से नावाजा गया। राष्ट्रपति ने क्रिकेटर धवन को सम्मानित किया। 

 

neeraj chopda khel ratna award dhyanchandra awardshikhar dhawanneeraj chopda awardmitali