आज देश ने ‘कमाल’ का पत्रकार खो दिया, नहीं रहे कमाल खान

कमाल खान को दिल का दौरा आज भोर में पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमाल खान को अपने अपने तरीक़े से श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

आज देश ने ‘कमाल’ का पत्रकार खो दिया, नहीं रहे कमाल खान
Desh 24X7
Desh 24X7

January 14,2022 12:08

NDTV के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया है, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है।कमाल खान के असमय गुज़र जाने की खबर जो सुन रहा है, वो एक सदमा सा महसूस कर रहा है। ये उमर जाने की न थी। साफ़ और बेबाक़ को सलीके से कहने वाले कमाल लखनवी पत्रकारिता की मिसाल थे।

 

 

कमाल खान को दिल का दौरा आज भोर में पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमाल खान को अपने अपने तरीक़े से श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

 

 

कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। शुक्रवार तड़के उन्होंने वहीं अंतिम सांसें लीं।मायावती ने ट्वीट किया, 'एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।'

 

 

 

समाजवादी पार्टी ने कमाल खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, 'अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

 

 

कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान साहब के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

 

 

kamal khanndtvheart attack