संजय राउत हुए आग बबूला कहा संविधान की धज्जियाँ उड़ाई जा रहीं हैं, जानिये पूरा मामला

शिवसेना के इस रुख से साफ है कि महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट का मसला अभी कुछ दिन और आगे खिच सकता है।

संजय राउत हुए आग बबूला कहा संविधान की धज्जियाँ उड़ाई जा रहीं हैं, जानिये पूरा मामला
Desh 24X7
Desh 24X7

June 29,2022 02:47

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के भविष्य को लेकर जारी खींचतान के बीच बुधवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी  ने उद्धव सरकार से गुरुवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। राज्यपाल के इस आदेश के बाद से महाराष्ट्र में राजनीति पहले से ज्यादा गरमा गई है। शिवसेना  ने राज्यपाल के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दूसरी तरफ राज्यपाल के आदेश के बाद से सियासी बैठकों का सिलसिला भी जारी है।

 

 

राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव सरकार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार शाम पांच बजे सुनवाई होगी। शिवसेना के इस रुख से साफ है कि महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट  का मसला अभी कुछ दिन और आगे खिच सकता है। हालांकि, शिवसेना की ओर से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आदेश को चुनौती देने के बाद गुरुवार को फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं, यह अब सुप्रीम कोर्ट के रुख पर निर्भर करेगा। फिलहाल, शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट से इस मसले पर जल्द सुनवाई की मांग की है।

 

शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत  ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट  को उद्धव सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हम सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। महाराष्ट्र में संविधान की घज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदेश में गैर कानूनी तरीके से आदेश पारित किए जा रहे हैं। हम फ्लोर टेस्ट को चुनौती देंगे। केंद्र द्वारा गलत तरीके से सरकार गिराने को कोशिश के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। संजय राउत ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को दखल देने की जरूरत है।

 

 

इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार को विधानसभा में गुरुवार को बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। यानि महाराष्ट्र विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट करना होगा। इसी के साथ एमवीए सरकार सत्ता में बनी रहेगी या बाहर हो जाएगी, ये भी तय हो जाएगा। ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि आगे किसकी सरकार बनेगी। दरअसल, मंगलवार को भाजपा और कुछ निर्दलीय विधायकों ने फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई थी। उसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को सुबह 11 से पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरा कराने का आदेश उद्धव सरकार को दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। शिवसेना के 39 विधायक पहले ही महा विकास अघाड़ी गठबंधन से अलग होने की बात कह चुके हैं। 7 निर्दलीय विधायकों ने भी पत्र लिखकर उद्धव सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही है। उसके बाद राज्यपाल कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को विधानसभा में गुरुवार सुबह 11 बजे बहुमत साबित करने को कहा है। 

 

sanjay raut shivsena maharashtra crysis