राहुल गाँधी के कार्यक्रम में ‘गलती से मिस्टेक’ क्या हुई, भाजपा हाय-तौबा करने पर उतर आई

इस मामले में गलती केवल यह है कि कार्यक्रम के आयोजकों की तैयारी अधूरी थी।

राहुल गाँधी के कार्यक्रम में ‘गलती से मिस्टेक’ क्या हुई, भाजपा हाय-तौबा करने पर उतर आई
Desh 24X7
Desh 24X7

November 17,2022 04:04

महाराष्ट्र के वाशिम में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगान के नाम पर एक गलत गाना बजने का लाभ उठाते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। इतना ही नहीं, कार्यक्रम का वीडिेयो भी साझा किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर यह मसला ट्रेंड भी कर रहा है। इतना सबकुछ होने के बावजूद अहम सवाल यह है कि क्या भाजपा हमेशा राहुल गांधी पर हमला बोलने के लिए किसी न किसी बहाने की तलाश में होती है, चाहे वो जायज हो या नाजायज।

दरअसल, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें राहुल गांधी भी शरीक हुए थे। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने राष्ट्रगान बजाने के लिए कहा। उनके ऐसा कहने पर मंच संभाल रहे कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रगान बजाने को कहा। साथ ही सभी से स्टेज पर सावधान की मुद्रा में खड़े होने की अपील भी की। इस बीच मिसटेक से स्टेज आपरेटर ने राष्ट्रगान के बदले कोई और वीडियो चला दिया। कुछ सेकेंड तक इसे सुनने के बाद राहुल गांधी और मंच पर खड़े कुछ नेता भांप जाते हैं कि गलत गाना चल गया है। राहुल गांधी खुद इसे रुकवाते हैं। उसके बाद नये सिरे से राष्ट्रगान बजता है। अब इस बात को लेकर वीडियो वायरल करते हुए भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। वाशिम जिले में भारत जोड़ो कार्यक्रम के तुरंत बाद संगीत बंद कर दिया गया और जन गण मन बजाया गया। यहां पर भी छोटी सी भूल ये हुई कि केवल राष्ट्रगान का आडिया चलाने के बदले राष्ट्रगान के पूरे पांच ग्राफ वाला आडिया चल गया, जिसे सिर्फ राष्ट्रगान का हिस्सा पूरा होने के बाद बंद कर दिया गया। इस मामले में गलती केवल यह है कि कार्यक्रम के आयोजकों की तैयारी अधूरी थी।

 

 

राष्ट्रगान का आडियो कैसेट भी सही वाला नहीं था। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और गलत आडियो चल गया, जिसे मानवीय भूल के तौर पर लिया जा सकता है। न कि इसे मुद्दा बनाने की जरूरत थी।

 

नीतीश राणे का तंज - पापू का कॉमेडी सर्कस हर समय राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ मौके की तलाश में जुटी भाजपा ने इस भूल को लपक लिया और सियासी तौर पर अपने हित में अवसर का लाभ उठाने की कोशिश की है। भाजपा नेताओं ने इस गलती के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की है। महाराष्ट्र बीजेपी नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो साझा किया और ट्वीट किया, 'पप्पू का कॉमेडी सर्कस'। राहुल गांधी यह क्या है?

 

वहीं तमिलनाडु के बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर किया और लिखा, 'राहुल गांधी, यह क्या है?' जैसे ही भाजपा नेताओं ने गलती के लिए कांग्रेस के टुकड़े-टुकड़े करने वाला वीडियो साझा किया। दूसरी तरफ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने टिप्पणी की कि नेताओं को यह समझने में देर हो गई कि यह राष्ट्रगान नहीं था। कांग्रेस ने अभी तक इस पंक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की है। भाजपा की मान भी लें तो यह सवाल उठता है कि क्या सच में भारत जोड़ो इवेंट में बजाया गया है गलत एंथम था? क्या जान बूझकर ऐसा किया गया। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो फ़्लिप कर रहे हैं। यह घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले की है। बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमला बोला है। 

 

rahul gandhi bjp bharat jodo yatra