Gujarat Election 2022 : कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करते हुए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को लेकर कह दी बड़ी बात

कांग्रेस ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी।

Gujarat Election 2022 : कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करते हुए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को लेकर कह दी बड़ी बात
Desh 24X7
Desh 24X7

November 12,2022 04:14

गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने पार्टी की ओर से शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने सत्ता में आने पर अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने के साथ 10 लाख रुपये तक के इलाज और दवाइयों को मुफ्त करने का भी ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी।

इस बार कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महंगाई के मुद्दे का जिक्र करते हुए ऐलान किया है कि पार्टी अगर सरकार में आती है तो वह गृहणियों को 500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। बिजली बिलों में राहत के लिए 300 यूनिट तक की खपत पर बिल में छूट मिलेगी। पार्टी सत्ता में आने के बाद सरकारी और अर्ध सरकारी 10 लाख रिक्त पड़े पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। महात्मा गांधी सार्वभौमिक शिक्षा नीति लाएगी, जिससे की छात्रों को सस्ती शिक्षा दी मुहैया कराई जाएगी। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लोगों के स्वास्थय से जुड़ी सुविधाओं का ख्याल रखा है। पार्टी ने कहा कि सरकार बनते ही वह आम लोगों की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए 'सरदार पटेल यूननवसजल हेल्थ के यर पॉललसी' बनाएगी। बीमा योजना के तहत प्रत्येक नागरिक को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। किडनी, हार्ट, लीवर और बोनमैरो ट्रांसप्लांट पूरी तरह फ्री किया जाएगा।

 

 

एक नजर घोषणा पत्र पर डाल लेते हैं

 

1. गृहणियों के लिए- कांग्रेस ने वचनपत्र में कहा है कि गृहणियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। गैंस सिलेंडर पर बाकी के रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में भरेगी।

2. छात्रों के लिए- छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएगी। उच्च शिक्षा की फीस में 20% की कमी की जाएगाी। अन्य सेवा शुल्क खत्म किए जाएंगे।

3. किसानों के लिए- किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। तालाब बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। नहर से खेत तक फ्री में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

4. दलित-ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए- स्थानीय निकाय चुनावों में इन समुदायों को आरक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भी प्राथमिकता देकर अंत्योदय के सिद्धांतों को लागू किया जाएगा।

5. पंचायत सेवकों के लिए- पंचायतों से छीनी गई शक्तियां उन्हें वापस लौटाईं जाएंगी। भ्रष्टाचार की रोकथाम और मनरेगा के लिए समय पर भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।

6 लाख लोगों से पूछकर बनाया मेनिफेस्टोराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- कांग्रेस हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। सोनिया गांधी का सख्त निर्देश रहता था कि मेनिफेस्टो को प्रायोरिटी में रखें। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने जो वचन दिए हैं, वो हर हाल में पूरा किया जाएगा। 6 लाख लोगों से पूछकर हमने मेनिफेस्टो बनाया है।

 

( कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर आपके मन में कोई विचार आया हो तो हमसे साझा करें )

 

 

 

gujaat election 2022 congress rahul gandhi narendra modi stadium