राजेश खन्ना और रीना रॉय का सम्बन्ध बहुत ही दिलचस्प था, जानिये क्या खासियत थी

रीना रॉय अब फिल्मों से बेहद दूर मुंबई में एक्टिंग स्कूल चलाती हैं।

राजेश खन्ना और रीना रॉय का सम्बन्ध बहुत ही दिलचस्प था, जानिये क्या खासियत थी
Desh 24X7
Desh 24X7

December 29,2021 01:17

राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। डिंपल कपाड़िया (Dimple kapadia) के पति राजेश खन्ना ने एक के बाद एक लगातार 15 हिट फिल्में देने का जो रिकॉर्ड बनाया है वो अब तक नहीं टूटा है। राजेश खन्ना के लिए फैंस के बीच दीवानगी बेहद करिश्माई थी। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रीना रॉय भी ट्विंकल खन्ना के पिता के चाहने वालों में शुमार थीं। रीना रॉय 1972 में फिल्मों में कदम रखा था। उससे पहले वह मुंबई में ही मॉडलिंग और बार में डांस किया करती थीं।

 

 

 

फिल्मों में आने से पहले ही वह राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं। एक इंटरव्यू में रीना रॉय ने बताया था कि वह सिर्फ राजेश खन्ना की एक झलक के लिए लंबी दूरी तय कर उनके बंगले के बाहर पहुंचती थीं। घंटों वहां उनका इंतजार करती थीं। रीना रॉय शायद खुद नहीं जानती होंगी कि जिस राजेश खन्ना की एक झलक के लिए उन्हें इतना इंतजार करना पड़ता है उन्हीं के साथ वह फिल्मों में रोमांस करेंगी। 1972 में डेब्यू के 10 साल बाद रीना रॉय और राजेश खन्ना को एक साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म थी धरम कांटा।

 

 

 

इसके बाद कई फिल्मों में दोनों साथ नजर आए। जिन फिल्मों में दोनों साथ नजर आए वो इस प्रकार से हैं- आशा ज्योति, हम दोनों, मुकाबला, दुश्मन दोस्त और धनवान। इतनी फिल्मों में साथ काम करने के कारण रीना रॉय और राजेश खन्ना काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच भी काफी अच्छे संबंध थे। एक कारण ये भी रहा कि रीना रॉय की राजेश खन्ना से ट्यूनिंग काफी अच्छी हो गई थी। फिलहाल राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2012 में उनका निधन हो गया। वहीं रीना रॉय अब फिल्मों से बेहद दूर मुंबई में एक्टिंग स्कूल चलाती हैं।

rajesh khana birthdayreena roybollywood kisse