जानते हैं, कितनी है ट्विटर के सीईओ बने बॉम्‍बे आईआईटीयन पराग अग्रवाल की सैलरी ?

अब तक सीईओ रहे जैक डोर्से के पसंदीदा अधिकारी रह चुके हैं पराग, डोर्सें को पराग पर पूरा भरोसा, ट्विटर के कई फीचर्स को पराग अग्रवाल ने ही किया है तैयार

जानते हैं, कितनी है ट्विटर के सीईओ बने बॉम्‍बे आईआईटीयन पराग अग्रवाल की सैलरी ?
Desh 24X7
Desh 24X7

November 30,2021 09:02

जब से ट्विटर के सी ई ओ के महत्वपूर्ण पद पर भारतीय मूल के पराग अग्रवाल की नियुक्ति का समाचार मिला है तब से सोशल मीडिया पर उनके बारे में जानने की इच्छा भारतीयों में और ज्यादा प्रबल हो गई है। इसी क्रम में अब लोग यह खोज रहे हैं कि आखिर इतने महत्‍वपूर्ण पद पर नियुक्‍त किये गये आईआईटीयन पराग अग्रवाल की सैलरी कितनी होगी।

 

 

ज्ञात हो अब तक टि्वटर के सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे जैक डोर्से के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद की जिम्मेदारी पराग अग्रवाल को सौंपी गई है। बताया जाता है कि पराग अग्रवाल की नियुक्ति पर जैक डोर्सी काफी खुश हैं क्योंकि उन्होंने पराग का काम देखा हुआ है उनका मानना है पराग अग्रवाल यह जिम्मेदारी बखूबी संभाल सकते हैं।

 

 

पराग अग्रवाल अभी तक ट्विटर में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफीसर के रूप में काम कर रहे थे अब उन्हें कंपनी ने सीईओ पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि ट्विटर की जिम्मेदारी संभालने से पहले पराग अग्रवाल ने टि्वटर में कई फीचर्स लॉन्‍च किये हैं, इनमें Spaces (लाइव ऑडियो) ब्लू प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाला टि्वटर ब्लू,  सुपर फॉलोज आदि शामिल हैं।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सीईओ पद मिलने के बाद से ही पराग अग्रवाल ट्रेंड करने लगे, कई लोग ऐसे थे जो पराग की सैलरी के बारे में सर्च कर रहे थे। पराग अग्रवाल की सैलरी सुनकर निश्चित ही एक बार आप भी चौंकेंगे। सोमवार को फाइल हुए एसईसी डॉक्यूमेंट के अनुसार पराग की बेस सैलेरी एक मिलियन डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पराग कंपनी के बोनस प्लान के भी हकदार होंगे, इस टारगेट बोनस में उन्हें सैलरी का 150 प्रतिशत मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पराग अग्रवाल की नेटवर्थ 1.52 मिलियन डॉलर है।

 

 

आपको बता दें कि ट्विटर जैसे सोशल प्‍लेटफॉर्म में होने के बावजूद पराग अग्रवाल बहुत ज्यादा ट्वीट्स नहीं करते हैं। बताया जाता है कि  10 साल पहले 2011 में जब से पराग ने टि्वटर कंपनी को ज्वॉइन किया है, तब से अब तक उन्होंने सिर्फ 3200 ट्वीट्स किए हैं। 

salary Bombay IITian Parag Agarwal CEO Twitter वेतन बॉम्बे आईआईटीयन पराग अग्रवाल सीईओ ट्विटर