ऐसा क्या हुआ कि अखिलेश यादव ने पुलिस वालों को लगा दी फटकार

अखिलेश यादव पुलिस अधिकारियों पर लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का साथ देने का आरोप लगा चुके हैं|

ऐसा क्या हुआ कि अखिलेश यादव ने पुलिस वालों को लगा दी फटकार
Desh 24X7
Desh 24X7

February 17,2022 11:51

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा रही है| बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण की वोटिंग हो चुकी है और अभी पांच अहम दौर बाकी हैं| ऐसे में नेताओं की बयानबाजी भी लगातार धार पकड़ती जा रही है| अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक चुनावी रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर भड़क गए| अखिलेश यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए पुलिस वालों से कहा कि ऐ पुलिस वालों ये क्या कर रहे हो| ये बीजेपी वाले लोग इनसे करवा रहे हैं| बता दें कि समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे|

 

 

सपा प्रत्याशी अनिल पाल के पक्ष में ये रैली आयोजित की गई थी| इस दौरान भाषण के बीच अचानक कुछ पुलिसकर्मियों को देख अखिलेश यादव भड़क गए| अखिलेश यादव ने खुले मंच से बीजेपी पर निशाना साधते हुए और पुलिस वालों पर भड़कते हुए तल्ख लहजे में कहा कि ऐ पुलिसवालों... ऐ पुलिस, ऐ पुलिस वालों... क्यों कर रहे ये तमाशा, तुमसे ज्यादा बदतमीज कोई नहीं हो सकता, क्यों ऐसा कर रहे हो भाई| ये बीजेपी वाले करवा रहे हैं| ये लगता है बीजेपी वाले करवा रहे हैं| ये बीजेपी वालों ने रेड कार्ड इशू करवाए थे| एक जात के अधिकारी थे, जिन्होंने अन्याय किया था|

 

 

बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव पुलिस अधिकारियों पर लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का साथ देने का आरोप लगा चुके हैं| पुलिस अफसरों से उनकी नाराजगी उनके कई कार्यकर्मों और इंटरव्यू में देखने को मिल जाती है| इसके अलावा वो लगातार बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते आए हैं कि एक ही जाति के अधिकारियों की बड़े जिलों में तैनाती की गई|

 

इसी तरह औरैया में भी अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सपा को वोट न देने की बात कह डाली, हलांकि यह बात उन्होंने सकारात्मक तरीके से कही। अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि जिन्हें कानून व्यवस्था को नहीं मानना है, वह सपा को वोट न दें। जिन्हें गरीबों पर अत्याचार करना है वो भी वोट न दें। साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर कहा कि निर्माण आज भी जारी है, इसे सपा ही पूरा करेगी। संबोधन समाप्त करने से पहले कहा कि बदली हवा अंतिम चरण और मतगणना के दिन आंधी बन जाएगी। 

 

 

akhilesh yadavup election 2022