'आप' के असली और भाजपा के नकली राष्ट्रवाद से रूबरू करायेगी तिरंगा यात्रा 

नोएडा के लोनी में 10 दिसम्‍बर को आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने नेतृत्‍व में निकाली जाने वाली AAP की यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी, हजारों की संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह ने कहा क‍ि आजादी के 75 साल बाद भी जनता को गरीबी, महंगाई, भ्रष्‍टाचार जैैैैसे मुद्दों से आजादी नहीं म‍िली है। आज भी स्थिति यह है कि प्रदेश की गरीब जनता अपने बच्‍चों को बेहतर श‍िक्षा नहीं द‍िला सकती, क्‍योंक‍ि सरकारी श‍िक्षा व्‍यवस्‍था बदतर है। प्राइमरी स्‍कूल जर्जर हैं और उनमें श‍िक्षक नहीं। कई स्‍कूलों में बच्‍चों को बैठकर पढ़ने के ल‍िए बेंच तक नहीं।

 

 

 

सभाजीत सिंह ने भाजपा सरकार की नाकामी का गिनाते हुए कहा कि हालात ये हैं कि अगर परिवार का कोई व्‍यक्‍ति‍ बीमार पड़ जाए तो लोगों को कर्ज लेना पड़ता है, क्‍योंक‍ि सरकारी अस्‍पतालों का हाल बदहाल है। वहां लोगों को इलाज नहीं मिल सकता है। ऐसे में प्राइवेट अस्‍पतालों में जाना लोगोंं की मजबूरी बन जाती है। सभाजीत सिंह ने कहा कि इसके अलावा आम आदमी मूल भूत सुविधाओं को तरस रहा है और भाजपा सरकार लव ज‍िहाद, मतांतरण, नकली राष्‍ट्रवाद के नाम पर उसे लगातार गुमराह करने का काम कर रही है।

 

 

 

उन्‍होंने कहा कि इन्‍हीं सब समस्‍याओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश भर में त‍िरंगा यात्रा न‍िकाली जा रही है। उन्‍होेंने कहा कि इस बार यह यात्रा गाज‍ियाबाद के लोनी व‍िधानसभा क्षेत्र में 10 द‍िसंबर को न‍िकलेगी। उन्‍होंने बताया कि इस यात्रा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय स‍िंह के नेतृत्‍व में  त‍िरंगे की आन-बान-शान के ल‍िए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्‍ट्रीय ध्‍वज के नीचे आम आदमी को 300 यून‍िट फ्री ब‍िजली, बि‍जली बकाया माफ, बेहतर स्‍कूल और अस्‍पताल की सुविधा सुन‍िश्‍च‍ित कराने का संकल्‍प लेंगे।

 

 

 

उन्‍होंने बताया है कि यह यात्रा लोगों को आम आदमी पार्टी के असली राष्‍ट्रवाद से लोगों का परिचय कराएगी तो वहीं भाजपा के नकली राष्‍ट्रवाद की पोल खोलने का भी काम करेगी। प्रदेश अध्‍यक्ष ने लोगों से इस यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान क‍िया। इस संबंध में उन्‍होंने एक ट्वीट भी क‍िया। इसमें ल‍िखा क‍ि आगामी 10 दिसम्बर को लोनी गाज़ियाबाद में आम आदमी पार्टी की एक ऐतिहासिक 'तिरंगा संकल्प यात्रा' सांसद संजय स‍िंह के नेतृत्व में निकाली जायेगी। उन्‍होंने अपील की है कि आइये इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर, एक साथ उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने के लिए संकल्प लें।

Tiranga Yatra AAP real BJP fake nationalism तिरंगा यात्रा आप असली भाजपा नकली राष्ट्रवाद