भगवंत मान उत्तराखंड में गरजे, बोले इसमें हमारी ही गलती है कि चायबाले को देश सौंप दिया |

मोदी की हर बात जुमला निकली, भाजपा नफरत की राजनीति करती है, मंदिर-मस्जिद की राजनीति करती है।

भगवंत मान उत्तराखंड में गरजे, बोले इसमें हमारी ही गलती है कि चायबाले को देश सौंप दिया |

आम आदमी पार्टी के नेता और संगरूर (पंजाब) के सांसद भगवंत मान पंजाब की सियासत में अपना दबदबा कायम कर रखा है अभी उनका चुनावी रथ उत्तराखंड की यात्रा पर है | ऐसे में कहीं भी भगवंत मान कांग्रेस और भाजपा को घेरने से नहीं कतरा रहे हैं और बहुत तंज कसते हुए उन्होंने संकल्प यात्रा में कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को बेच दिया है। एयरपोर्ट, रेलवे, भेल सब कुछ बेच दिया है। इसमें हमारी ही गलती है कि हमने चाय बेचने वाले को देश सौंप दिया है। भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार अगर उत्तराखंड में आई तो बिजली फ्री दी जाएगी और पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। गन्ना फसल क्षेत्रों में पाँच आधुनिक चीनी मिलें लगाई जाएंगी, पुरानी मिलों को अपग्रेड किया जाएगा। भगवंत मान किसान संकल्प यात्रा लेकर गदरपुर, रुद्रपुर होते हुए किच्छा पहुंचे।

 

 

उन्होंने कहा कि 15 लाख किसी को नहीं दिया गया। ये पाकिस्तान की मंहगाई की बात करके जनता का ध्यान भटकाते हैं | हमें पाकिस्तान में कितनी महंगाई है, इससे कुछ नहीं लेना है। मोदी की हर बात जुमला निकली, भाजपा नफरत की राजनीति करती है, मंदिर-मस्जिद की राजनीति करती है। हमने दिल्ली में अच्छे अस्पताल, स्कूल, बिजली की बात कही और आज दिल्ली के हर नागरिक को मंहगा से मंहगा इलाज फ्री किया जा रहा है, जबकि भाजपा शाहीन बाग जैसी बात करती है। देश मंहगाई से जूझ रहा है।

 

 

 

हम आपको बता दें, उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर उत्तराखंड को मिलकर लूटने का आरोप लगाया। साथियों देखना ये दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियाँ क्या-क्या करतीं है, कौन किस की पोल खोलेगा और किसकी जीत होगी किसकी हार ये सब वक्त आने पर पता चल ही जाएगा |

 

bhagwant mannAAP sankalp yatrauttarakhand news aam admi party newssanjay singh